कोडरमा, जून 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुमो सतपुलिया स्थित ग्रिजली पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या नीरजा के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। इसके बाद योग प्रशिक्षिका नेहा कुमारी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षिका ने प्रत्येक आसन की सही विधि, उससे होने वाले लाभ और योगाभ्यास के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की भी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- शारदा ग्लोबल स्कूल में योग कार्यशाला, विद्यार्थियों ने सीखे एकाग्रता के मंत्र सफल बनाने में उपप्रधान...