साहिबगंज, जून 20 -- मंडरो।12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद,रांची ने राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों को 20 जून (तृतीय शनिवार) और 21 जून (रविवार) को प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक खुला रखने का निर्देश जारी किया है।राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि योग दिवस के अवसर पर विद्यालयों में विभिन्न योग संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।निर्देश के अनुसार दोनों दिनों में सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।साथ ही विद्यालयों में मध्याह्न भोजन का संचालन नहीं किया जाएगा।विभाग ने कार्यक्रम से संबंधित फोटो,आंकड़े एवं अन्य विवरण निर्धारित गूगल शीट में अपलोड करने का निर्देश भी दिया है,ताकि राज्य स्तर पर समेकित रिपोर्ट तैयार कर श...