गढ़वा, जून 18 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। अगले 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में जोरदार तैयारी की जा रही है। योग दिवस के सफल आयोजन के लिए विद्यालय स्तर पर छात्रों को नियमित रूप से योग का पूर्वाभ्यास कराया जा रहा है, ताकि वे योग के महत्व को समझते हुए कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभा सकें। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में लगेंगे योग शिविरयोगाभ्यास की तैयारी गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां में प्रधानाध्यापक कामेश्वर प्रसाद सिंह की देखरेख में विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। उस दौरान छात्रों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी भी दी गई। इसी क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुंडी में प्रधानाध्यापक गोविंद उरांव, ...