भदोही, जून 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। आगामी 12वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए बुधवार को डीएम शैलेश कुमार व सीडीओ बाल गोदिंव शुक्ल ने जागरूकता साइकिल रैली का शुभारंभ किए। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जन-जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग निर्धारित की गई है। जिसके माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- योग दिवस पर स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों पर होंगे कार्यक्रमसाइकिल रैली का शुभारंभ साइकिल रैली को सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी वाराणसी डॉ. अरविंद कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। डीएम शैलेश कुमार ने स्व...