मुजफ्फर नगर, जून 21 -- मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र और चरित्र निर्माण शिविर के बच्चों द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक विशाल प्रभात फेरी निकाली गई। सर्वप्रथम स्कूल परिसर में आयुष मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार योग साधना कराई। इसके बाद सुबह 6:00 बजे शुरू हुई प्रभात फेरी शामली रोड, हनुमान चौक, शिव चौक और झांसी की रानी होते हुए वापस स्कूल पर संपन्न हुई। इस दौरान बच्चों और साधकों ने 'करो योग रहो निरोग' जैसे गगनभेदी नारे लगाए। यह भी पढ़ें- 21 जून को जिला भर में मनेगा 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसमुख्य कार्यक्रम की आमंत्रण जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर और जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने नगरवासियों से कल वेल विस्टा होटल,...