अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का हुआ आयोजन
रामगढ़, जून 20 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। सरकारी आदेश के अनुसार प्राथमिक विद्यालय छोटकी लारी में शनिवार को 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुलोम- विलोम, कपालभाति, भ्रामरी, प्राणायाम, विभिन्न आसनों तथा ॐ का उच्चारण की विधि बच्चों को सिखाई गई। अंत में ओइम् पर आधारित प्रियभजन- अपनी वाणी में अमृत घोल। ओ प्यारे ओइम्- ओइम् बोल का सुमधुर सामूहिक गान किया गया तथा स्वस्थ आयु के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया गया। मौके पर सेवा निवृत प्राचार्य पुन्नू राम नायक, योग प्रशिक्षक सह प्राचार्य भोला करमाली, सतीश कुमार गुप्ता, अनीता कुमारी, अजय कुमार ठाकुर सहित समस्त बच्चें उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- डीवाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम यह भी पढ़ें- द पेंटीकॉस्टल असेंबली स्कूल में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.