भदोही, जून 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। आगामी 12वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दस जून को सुबह सात बजे विशाल जन जागरूकता रैली निकाली जाएगी। कलक्ट्रेट परिसर से रैली को रवाना किया जाएगा जिसका समापन पुलिस लाइन में किया जाएगा। डीएम शैलेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग निर्धारित की गई है। इसी क्रम में आयोजित की जा रही जन-जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य योग के प्रति जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाना तथा हर घर योग, हर जन निरोग" के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। डीएम के निर्देशन में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- योग दिवस पर आयोजित होगा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम जन-जागरूकता रैली में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी...