अररिया, जून 5 -- बथनाहा, एक संवाददाता आगामी 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) मुख्यालय, बथनाहा के पीटी ग्राउंड में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व द्वितीय कमान अधिकारी नितीन कुमार गुप्ता ने किया। आयोजित योग सत्र में वाहिनी मुख्यालय के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य बल कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान जवानों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि योगाभ्यास का उद्देश्य जवानों को शारीरिक रूप से अधिक सुदृढ़ बनाना तथा मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाकर कार्यक्षमता बढ़ाना है। योग सत्र में अनुशासन और ऊर्जा का परिचय देते हुए सभी कार्मिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम मे...