शामली, जून 5 -- शामली। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया कि 15 जून से 21 जून तक जनपदभर में योग सप्ताह उत्साहपूर्वक मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। योग सप्ताह के दौरान तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न योग कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। बैठक में बताया गया कि योग सप्ताह का उद्घाटन समारोह 15 जून को श्री हनुमान टिल्ला धाम, शामली में आयोजित किया जाएगा, जबकि मुख्य एवं समापन कार्यक्रम 21 जून को वीवी इंटर कॉलेज, शामली में संपन्न होगा। यह भी पढ़ें- योग दिवस को लेकर आयुर्वेद विभाग की तैय...