पूर्णिया, अप्रैल 17 -- रूपौली, एक संवाददाता।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 65वें काउंटडाउन योगोत्सव के आयोजन को लेकर सृष्टि डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा योग जनजागरूकता रैली निकाली गई। योगोत्सव का आयोजन शुक्रवार 17 अप्रैल को आदर्श मध्य विद्यालय बिरौली के खेल मैदान में किया जाएगा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई रैली को रूपौली भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद साह तथा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनीत कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व इंस्टीच्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस के निदेशक डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी एवं योग प्रशिक्षक डॉ. सुधांशु कुमार कर रहे थे। रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय योग प...