नवादा, जून 22 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे नवादा जिले में स्वस्थ तन, शांत मन के संकल्प के साथ योग का अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। उत्सवी माहौल में रविवार की सुबह जिला प्रशासन, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, विद्यालयों और योग केंद्रों के संयुक्त तत्वावधान में जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में व्यापक स्तर पर योगाभ्यास शिविरों का आयोजन किया गया। मुख्य समारोह ऐतिहासिक और प्रशासनिक स्थलों पर आयोजित हुआ, जहां अधिकारियों, समाजसेवियों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने सामूहिक रूप से हिस्सा लेकर योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 12वें वर्ष का थीम स्वस्थ आयु के लिए योग था। यह भी पढ़ें- मानसिक शांति, एकाग्रता व सकारात्मक ऊर्जा के संचार में योग की अद्भुत भूमिकायोग शपथ कार्यक्रम नवादा शहर के हरिश्चित्र स...