बागपत, जून 22 -- बागपत। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को बागपत के ऐतिहासिक पक्का घाट पर आयोजित सामूहिक योग शिविर में सामाजिक समरसता और सहभागिता का अनूठा दृश्य देखने को मिला। राज्यमंत्री केपी मलिक और डीएम अस्मिता लाल के नेतृत्व में छोटे बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर योग क्रियाएं की। मुस्लिम महिलाओं ने भी बुरखा पहनकर योगाभ्यास किया और योग के प्रति अपनी आस्था व जागरूकता का परिचय दिया। योग शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्राणायाम, ध्यान और विभिन्न योगासन किए। कार्यक्रम में शामिल मुस्लिम महिलाओं ने भी अन्य प्रतिभागियों के साथ योगिक क्रियाओं में हिस्सा लिया। बुरखे में योग करती महिलाओं का यह दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा और सामाजिक सौहार्द का संद...