गुड़गांव, जून 21 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार की सुबह की शुरुआत मिलेनियम सिटी में योग के साथ हुई। शहर के स्टेडियमों, पार्कों, आवासीय सोसायटियों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उत्सव के रूप में मनाया। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हजारों लोगों की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि योग अब केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनता जा रहा है। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौरव गौतम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।...