आगरा, अगस्त 7 -- लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3231-ए2 के तत्वावधान में आयोजित इंटरनेशनल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत विभिन्न देशों से आए 25 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय लियो प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में लायंस क्लब आगरा आइडियल द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित रेस्टोरेंट में भव्य फेलोशिप डिनर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी2 की ओर से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आरएन वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय भार्गव रहे। क्लब अध्यक्ष तुषार अग्रवाल ने बताया कि लायंस इंटरनेशनल का यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ-साथ वैश्विक भाईचारे और सांस्कृतिक समन्वय को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से आगरा की अतिथि देवो भवः की परंपरा को भी अंतरराष...