देवघर, अगस्त 13 -- देवघर, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पल श्रीलीलानंद पागल बाबा उच्च विद्यापीठ जसीडीह में विधिक जागरुकता कार्यक्रम किया गया। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव संदीप निशित बारा ने बच्चों को उनके अधिकार के बारे में अवगत कराया। साथ ही उनके कर्तव्यों के बारे में बताया। मौके पर उपस्थित चीफ एल ए डी सी सज्जन कुमार मिश्र ने डालसा और एल ए डी सी के बारे में सारे बच्चों व बच्चियों को जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक व अन्य शिक्षक, डिप्टी चीफ एल ए डी सी अमित चंद्र, डालसा अधीक्षक, संजय प्रसाद सिन्हा, पी एल भी सेतु सुमन, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Saraikela News: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर डालसा ने नुक्कड़ नाटक के ज़रिए युवाओं को नशे के खिलाफ किया जाग...