सिमडेगा, अगस्त 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा के अर्थशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग ने विशेष व्याख्यान एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष सहायक प्राध्यापक जेसिका निधि तिग्गा के स्वागत भाषण से हुई। विशेष व्याख्यान में कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी एवं वर्तमान सहायक प्राध्यापक नारायण साईं, प्यारी कुल्लू और अदिति प्रसाद ने विद्यार्थियों से अपने व्यक्तिगत एवं पेशेवर जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि जीवन में संघर्ष और चुनौतियां आती रहती हैं, लेकिन उनसे घबराने के बजाय सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने के साथ सही मित्र एवं संगति का चुनाव करने की सलाह दी। यह भी पढ...