नई दिल्ली, मार्च 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोरी गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 83 चोरी के स्मार्टफोन बरामद किए हैं। आरोपी दिल्ली-एनसीआर से चोरी किए फोन को बंगाल के रास्ते कोरियर से बांग्लादेश भेजकर बेचते थे। यमुना विहार स्थित किराए के फ्लैट में छापेमारी के दौरान दोनों को तब पकड़ा गया, जब वे फोन पैक कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, बरामद फोन में आईफोन सहित कई प्रीमियम ब्रांड शामिल हैं, जिनके आईएमईआई नंबर दिल्ली और यूपी में दर्ज मामलों से मेल खाते हैं। आरोपियों की पहचान सावेज (गाजियाबाद) और फरदीन (भलस्वा डेयरी) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे चोरी के फोन दानिश से खरीदकर बांग्लादेश भेजते थे। पुलिस के मुताबिक सावेज पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ चार केस दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.