गौरीगंज, जनवरी 28 -- अमेठी, संवाददाता। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मिली है। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम अमेठी में दो अत्याधुनिक शूटिंग रेंज तैयार की गई हैं। यहां 25 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल के लिए अलग-अलग शूटिंग रेंज बनाई गई हैं। जिन्हें पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है। इस पहल से अमेठी जिले को शूटिंग खेल के मानचित्र पर एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है। डीएम संजय चौहान स्वयं एक उच्च स्तरीय शूटर हैं। उनके विशेष प्रयासों से यह महत्वाकांक्षी परियोजना साकार हो पाई है। डीएम के मार्गदर्शन में शूटिंग खेल की तकनीकी आवश्यकताओं, सुरक्षा मानकों और प्रशिक्षण सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। स्टेडियम परिसर में तैयार की गई 25 मीटर एयर पिस्टल शू...