संभल, मार्च 7 -- पीडी टंडन सेवा संस्थान बहजोई द्वारा विश्व युवक केंद्र, नई दिल्ली के सहयोग से शुक्रवार को बनियाखेड़ा समिति कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लखपति दीदी अनुपम को सम्मानित किया गया। संस्थान के प्रबंध निदेशक हेमंत बाबू ने कहा कि 8 मार्च को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों, समान अवसरों और गरिमा को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियाँ छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। संगीता भार्गव ने कहा कि जब नारी सशक्त होगी तभी समाज सशक्त होगा। शिक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास के माध्यम से महिलाएं न केव...