छपरा, मार्च 8 -- सोनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को सोनपुर मंडल के हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से विशेष पहल की गई। इस अवसर पर स्टेशन के यूटीएस और पीआरएस काउंटरों पर सभी महिला स्टाफ़ की तैनाती की गई । इससे पूरे दिन टिकटिंग सेवाओं का संचालन महिला कर्मियों द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इस पहल का उद्देश्य रेलवे में कार्यरत महिला कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना तथा समाज में महिला सशक्तिकरण के संदेश को प्रोत्साहित करना था। महिला कर्मचारियों ने अत्यंत कुशलता, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए यात्रियों को सुगम और व्यवस्थित टिकटिंग सुविधा उपलब्ध कराई। यात्रियों ने भी इस विशेष पहल की सराहना करते हुए महिला कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.