चंदौली, मार्च 9 -- चकिया। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर सोनहुल में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। शुभारंभ आरसीडब्ल्यू अध्यक्ष शगुन सिंह, अर्चना सिंह एवं श्रीमती अनुपम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण और सम्मान का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...