चतरा, मार्च 7 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आगामी 8 मार्च, रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय गुरुकुल चेतना भारती में एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। महिला मुक्ति संघर्ष समिति और गाँव गणराज्य द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय संसाधनों की सुरक्षा एवं मालिकाना' रखा गया है। पोस्टर के माध्यम से जारी आह्वान में स्पष्ट किया गया है कि यह दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि शोषण और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है। हर जोर जुल्म के टक्कर में, संघर्ष हमारा जारी है के नारों के साथ महिलाएं जल, जंगल और जमीन पर अपने अधिकारों की रक्षा का संकल्प लेंगी।आयोजकों का कहना है कि सदियों से महिलाएं समाज की धुरी रही हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि उन्हें संसाधनों पर समान अधिकार और 'समान काम, सही मोल' मिले। पोस्टर में मार्मिक रूप...