भागलपुर, मार्च 8 -- मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया में प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश रजक की अध्यक्षता में शिक्षकों की बैठक हुई, जिसमें आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संगोष्ठी करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक के निर्णयानुसार यह संगोष्ठी महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग, हिन्दी विभाग एवं आईक्यूएसी के संयोजन में की जाएगी। डॉ.अवधेश रजक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महज कैलेंडर की तारीख में दर्ज औपचारिक आयोजन भर नहीं है बल्कि देश और दुनिया की आधी आबादी के अथक संघर्ष और जिजीविषा के परिणामस्वरूप संसार को अधिक मानवीय बनाने के प्रयत्न का महान प्रतीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...