देवरिया, मार्च 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल के आवास पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल अपना विचार रखेंगी। डीएम को इसकी सूचना राज्यपाल भवन से मिल गई है।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल द्वारा विशेष कार्यक्रम रविवार को सुबह 10 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) तथा भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के दो-दो अधिकारियों का चयन किया गया है। साथ ही इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालयों की कुलपति, एमएसएमई (MSME) से जुड़ी महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह की दीदियों और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं की भी विशेष रूप से उपस्थिति रहेगी।चयनित चार अधिकारियों में देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करने ...