जामताड़ा, मार्च 13 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। सीआरएमसी, एनएफआईआर की महिला विंग की ओर से गुरुवार को चित्तरंजन एरिया के फोर स्थित कम्युनिटी हॉल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला विंग की अध्यक्ष सुनीता ट्रावासो ने की, जबकि संचालन महासचिव कनकना पांडे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चित्तरंजन की प्राचार्या टेक धरनी और चित्तरंजन कस्तूरबा गांधी अस्पताल की एएनओ ने दीप जलाकर किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान नृत्य, गीत-संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम में चिरेका की मेहनती महिला कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वालों में मेकेनिकल विभाग के शॉ...