बदायूं, मार्च 9 -- बदायूं, संवाददाता। जिले भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने महिला शक्ति की ताकतों का बखान किया। वक्ताओं ने कहा कि आज महिलायें किसी से कम नहीं हैं, ब्लकि पुरुषों से एक कदम आगे हैं। महिलायें वर्तमान में प्रशासन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वहीं न्याय की कुर्सी पर भी महिलायें बैठी हैं। इसके अलावा अब तो महिलायें फौजी बनकर देश की सुरक्षा कर रही हैं। महिलायें हर क्षेत्र में पुरुषों की तरह कार्य कर रही हैं। भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में रहकर अपना योगदान दे रही मात्र शक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मान की बेला में महिला पुलिस कर्मी, शासकीय अधिवक्ता, शिक्षक, डॉक्टर और सामान्य महिलायें शामिल थीं।मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव...