मेरठ, मार्च 9 -- नगर पंचायत लावड़ सभागार में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर वक्ताओं ने विचार रखते हुए देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भी भागीदारी की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन पति हाजी शकील कुरैशी और नगरपंचायत के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर सुशील गुप्ता ने किया। इस मौके पर ज्योति शर्मा, लक्ष्मी सैनी, बबिता सैनी, सफाई कर्मचारियों, विभिन्न वार्डों से आई महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गौरव वाल्मीकि, भावना सैनी, अंजू सैनी, राकेश, संगीता, दिलावरी, अनीता, बुलबुल, पूनम, कविता, प्रीति, सुधा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...