गया, मार्च 8 -- फतेहपुर प्रखंड की दक्षिणी लोढ़वे पंचायत के मोरवे और तेलनी गांव में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हैंड इन हैंड इंडिया संस्था के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि महिलाएं यदि आर्थिक रूप से मजबूत होंगी तो परिवार और समाज दोनों का विकास संभव होगा। इस दौरान महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और आजीविका के साधनों की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं को फाइनेंशियल और डिजिटल साक्षरता के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें बैंकिंग सेवाओं, बीमा, डिजिटल भुगतान, क्यूआर कोड के उपयोग तथा सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन लेन-देन करने के तरीकों से अवगत कराया गया, ताकि व...