शामली, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को तहसील शामली सभागार में महिला कल्याण विभाग की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, जबकि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप भी वितरित किए गए। साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय कार्यक्रम का समापन भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश स्तर पर आयोजित समारोह में योगी आदित्यनाथ के संबोधन के सजीव प्रसारण से हुई, जिसे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने देखा और सुना। इस अवसर पर एमएलसी वीरेन्द्र सिंह, एमएलसी मोहित बेनीवाल, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली, डीएम अरविन्द कुमार चौहान और एसपी एनपी सिंह, डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन सहित अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री बाल स...