सीवान, मार्च 9 -- महाराजगंज। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रूट केयर फाउंडेशन के तत्वावधान में महाराजगंज प्रखंड के सिहौता प्राथमिक मध्य विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों बच्चियों को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना था, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में अपनी सुरक्षा कर सकें। कार्यक्रम में बिहार की राज्यस्तरीय गोल्ड मेडलिस्ट प्रशिक्षक परी कुमारी और चंदा कुमारी ने बच्चियों को मार्शल आर्ट की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। छात्राओं ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया और आत्मरक्षा के कई महत्वपूर्ण गुर सीखे। मुख्य अतिथि महाराजगंज की अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा थीं। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.