चक्रधरपुर, मार्च 9 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिंहभूम जिला सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष शाकिर, सचिव रवि चौधरी के निर्देश पर चक्रधरपुर प्रखंड के पदमपुर पंचायत के लौड़िया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नि:शुल्क विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाओं को कानून, अधिकार और संरक्षण की जानकारी दी गई। मानसिक, शारीरिक, आर्थिक, सशक्त मजबूत बनाने को लेकर जानकारियां साझा की। महिला सशक्तीकरण के लिए प्राधिकार उनके लिए हमेशा तैयार है। महिलाओं से हो रहे घरेलू महिला हिंसा अधिनियम, कामकाजी महिलाएं कहीं काम कर रही हैं तो उनके साथ शारीरिक, मानसिक, आर्थिक प्रताड़ना होती हैं तो वह पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करा सकती है।कन्या भ्रूण हत्या गर्भ से पूर्व लिंग चयन कानूनन अपराध है। ...