सासाराम, मार्च 8 -- पेज चार संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में स्थित ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को नारी शक्ति के महत्व और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के उद्देश्य के बारे में बताया गया। विद्यालय प्रबंधक मुन्ना कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति की प्रेरक शक्ति भी हैं। महिलाएं अपनी साहस, परिश्रम, त्याग और समर्पण के बल पर हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं। शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, चिकित्सा और सामाजिक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन कर रही हैं। कहा कि शिक्षिका केवल ज्ञान का प्रकाश नहीं फैलातीं, बल्कि ...