जहानाबाद, मार्च 8 -- अरवल, निज संवाददाता। ऐपवा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मार्च निकाला गया, जिसका नेतृत्व ऐपवा नेत्री लीला वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी, रेहाना और फूलवंती देवी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि 8 मार्च महिलाओं के संघर्ष और विजय को याद करने का दिन है। महिलाओं ने अमेरिका- इजरायल आपराधिक गठजोड़ के जरिए ईरान पर थोपे गए युद्ध का विरोध करने और विश्व शान्ति के लिए आगे बढ़ने पर जोर देने की बात कही। इस युद्ध में मोदी सरकार ने भारत के विदेश नीति को अमेरिकी नीति का पिछलग्गू बना दिया है और मित्र देश ईरान के साथ कूटनीतिक तौर पर विरोधी व्यवहार करने में लगे हैं। भारतीय समाज में भी मान्यता मिल गई है और महिला विरोधी सरकारें भी इस दिन बड़ी-बड़ी बातें करती हैं, लेकिन औरतों के प्रति इनकी सोच क्या है, यह एपस्टीन फाइल के सार्वजनिक होते ...