लातेहार, मार्च 9 -- लातेहार, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत जिला स्‍टेडियम में एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी एवं विशिष्ट अतिथियों में जिला युवा पदाधिकारी कंचन कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी तथा बीएस कॉलेज के एनएचएस के नोडल अधिकारी नवल किशोर प्रसाद उपस्थित थे। प्रतियोगिता में बीएस कॉलेज, गांधी कॉलेज, आश्रम स्कूल मनिका, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस लातेहार, लातेहार पब्लिक स्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर सहित अन्य शिक्षण संस्थानों की छात्राओं ने भाग लिया। जिप अध्यक्षा पूनम देवी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं बेटियों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं। उ...