जमुई, मार्च 9 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समग्र सेवा 08 मार्च 2026 तक महिला जागरूकता व महिला सम्मान सप्ताह मना रही है इसके अंतर्गत जिले के 70 गांवों में जागरूकता अभियान चलाते हुए आज रविवार को झाझा प्रखण्ड अंतर्गत ढीवा गांव के उत्क्त्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में महिला व बालिका सम्मान समारोह मनाया गया। कार्यक्त्रम का उद्घाटन संगीता कुमारी प्रधानाध्यापक,निर्मल देवी वार्ड सदस्य द्वारा किया गया। कार्यक्त्रम में अलग अलग गांव से आई महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा बेटियों को आगे बढ़ाने एवं समाज में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षिकाओं, आंगनवाड़ी दीदी, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी एवं जनप्रतिनिधि महिला दीदियों को आभार पत्र, पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया एवं उनके द्वारा किए गए बेहतर कार्यों की प्रशंसा किया ...