आजमगढ़, मार्च 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता भवन में शुक्रवार को अधिवक्ता परिषद काशी आजमगढ़ इकाई के तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हिना देसाई और विशिष्ट अतिथि प्रेमलता द्विवेदी ने घरेलू हिंसा से महिलाओं को सरंक्षण और उनके सशक्तिकरण की आवश्यकता बताई। गोष्ठी में कंचनलता, राघ्वी पांडेय, सिंधू यादव, अलका भारती, सपना यादव, विजय बहादुर सिंह, राधेश्याम मालवीय, विनय मिश्रा, अवनीश सिंह, विनोद कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह परासर, प्रतीभा सिंह, राहूल राय आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोनिका सिंह और अध्यक्षता रूपा गुप्ता ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.