चक्रधरपुर, मार्च 10 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। समाजसेवी नीतू साहू की ओर से संचालित मेरी सहेली महिला सशक्तीकरण ग्रुप के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और रंग पंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समाज में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। इस मौके पर नीतू साहू ने महिलाओं को उनके अधिकारों के संरक्षण और न्याय के प्रति जागरूक रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि हर सफल महिला के पीछे उसका साहस, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास होता है। एक महिला की असली ताकत उसकी उपलब्धियों के साथ-साथ दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता में भी होती है। कार्यक्रम में डिप्पी कौर ने कृष्ण और सुदामा की दोस्ती की मिसाल देकर ग्रुप की एकता और आपसी सहयोग पर प्रकाश डाला।वहीं प्रतिभा विकास ने अपनी कविता से...