बोकारो, जुलाई 21 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। मलंगिया फाउंडेशन एवं गांधी स्मृति व दर्शन समिति के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली के राजघाट में आयोजित चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय मलंगिया महोत्सव में बोकारो के मिथिला सांस्कृतिक परिषद के रंगकर्मियों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों और कला प्रेमियों की खूब सराहना बटोरी। परिषद के कलाकारों ने साहित्यकार महेंद्र मलंगिया द्वारा लिखित मैथिली नाटक "एक कमल नोर में" का प्रभावशाली मंचन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और बोकारो का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। नाटक का निर्देशन बोकारो के वरिष्ठ रंगकर्मी शंभु झा ने किया था। कलाकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के सम्मान में मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से सेक्टर-2डी स्थित काली मंदिर परिसर के मां अंबे गार्डन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह भी पढ...