दुमका, मई 3 -- दुमका, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में मजदूर संगठनों के अलावे कई सामाजिक संगठनलों की ओर से कार्यक्रत आयोजित की गई। मुख्यालय में शुक्रवार को इंटर स्टेट माइग्रेट वर्कर यूनियन की ओर से एक भव्य रैली निकाला गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मोहम्मद जाकिर अंसारी ने कहा कि मजदूर देश की रीढ़ हैं और इनके बिना किसी भी राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भी मजदूरों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य नहीं मिल पाता है। बकाया मजदूरी, फर्जी हाजिरी और बिचौलियों की दखलअंदाजी से मजदूर लगातार शोषण का शिकार हो रहे हैं। अध्यक्ष मोहम्मद जाकिर अंसारी ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व मजदूरों के नाम पर फर्जी संगठन बनाकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं। ऐसे फर्जी संघों पर...