बिजनौर, सितम्बर 16 -- रूस के एकातेरिनबर्ग में आयोजित 'इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल 2026' के लिए चयनित होकर नंदिनी माथुर ने बिजनौर का नाम रोशन किया है। विभिन्न देशों के युवाओं की भागीदारी वाले इस मंच पर नंदिनी ने भारतीय युवाओं की प्रतिभा, विचारों और सामाजिक सहभागिता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदनों में से चयनित होकर नंदिनी को इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। स्थानीय उद्यमी सौरभ माथुर की पुत्री नंदिनी इंटरनेशनल रिलेशंस एवं लॉ की छात्रा हैं और युवा नेतृत्व तथा सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्होंने अब तक कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ जुड़कर विभिन्न सामाजिक एवं युवा-केंद्रित पहलों में योगदान दिया है। जनवरी 2026 में उन्हें 'नेशनल यूथ आइकॉन' के ...