कुशीनगर, अप्रैल 2 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद।बुधवार सुबह अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव के दूसरे दिन दुनिया को शांति का संदेश देने के उद्देश्य से जनपदस्तरीय रन फॉर पीस का आयोजन किया गया। शुभारंभ डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कुशीनगर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल के साथ हरी झंडी दिखाकर किया।इसमें जिले भर से सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर से युवा दौड़ते हुए एक साथ निकले। बुद्ध मार्ग की परिक्रमा करते हुए रामाभार स्तूप के समीप पहुंचे। जहां रन फार पीस का समापन हुआ। सैकड़ों युवओं ने उत्साहपूर्वक इसमें हिस्सा लिया। उद्देश्य वैश्विक शांति की कामना थी।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा।...