हल्द्वानी, फरवरी 12 -- हल्द्वानी। जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी के सभागार में गुरुवार को नैनीताल जिले के उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए एक्सपोर्ट प्रमोशन वर्कशॉप का आयोजन किया। जिसमें स्थानीय उद्यमियों और इकाइयों की ओर से निर्मित उत्पादों को निर्यात करने की प्रक्रिया, विभिन्न सरकारी योजनाओं, मार्केटिंग तकनीकों एवं आवश्यक जानकारियां साझा की गईं। कार्यशाला में 73 उद्यमियों और इकाइयों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। यहां मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक पल्लवी गुप्ता, हिमालय चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आरसी बिन्जौला, मनोज डागा, कमलप्रीत कौर, संदीप व्यास, मयंक मेहरा, दिनेश बिष्ट, डॉ. राम कुमार रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.