हल्द्वानी, जुलाई 29 -- रामनगर, संवाददाता। विश्व बाघ दिवस पर कॉर्बेट में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बाघों की संरक्षण की अपील की गई। वहीं रिंगोरा स्थित वाइल्डलाइफ आर्ट गैलरी में छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉर्बेट के वरिष्ठ पशु चिकित्सक व रेस्क्यू विशेषज्ञ डॉ. दुष्यंत शर्मा ने विद्यार्थियों को घायल व आदमखोर बाघों के रेस्क्यू अभियान की पूरी प्रक्रिया, उससे जुड़ी चुनौतियों, आवश्यक सावधानियों और मौके पर लिए जाने वाले महत्वपूर्ण निर्णयों के बारे में जानकारी दी। ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, शाइनिंग स्टार स्कूल, लिटिल स्कॉलर्स स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वाइल्ड लाइफ फोटो ग्राफर दीप रजवार ने भी जंगल के अपने अनुभवों को बच्चों के सामने रखा। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: बच...