गोरखपुर, जून 3 -- गोरखपुर। शहर माधवपुर निवासी आलोक निषाद भारतीय अंडर 17 फुटबॉल टीम के कीपर के रूप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने भारतीय अंडर 17 टीम के सदस्य के रूप में तुर्की, म्यांमार तथा बैंकाक में प्रतिभाग किया। सोमवार की शाम गोरखपुर के उभरते अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर आलोक निषाद के हैदराबाद से गृहजनपद आगमन पर खिलाड़ियों तथा खेल प्रेमियों द्वारा महायोगी गोरखनाथ हवाईअड्डा पर भव्य स्वागत किया गया। आलोक ने महाराणा प्रताप फुटबॉल एकेडमी, रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम तथा सेंट्रड्यूज कॉलेज में फुटबॉल के कौशल और बारीकियों को सीखा। स्वागत के दौरान फुटबॉल संघ के सचिव हमजा खां, उपाध्यक्ष डेविड सीरिल, एनपी गौड़, विकाश निषाद, ज्ञानेंद्र कश्यप, जयंत निषाद, मोहन सिंह, जेवियर, रुदल साहनी, कुबेर निषाद, संजय मौर्या, अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे...