नोएडा, जून 9 -- तीन औपचारिकताएं पूरी करनी होगी इसके लिए समय सीमा निर्धारित की गई

फिल्म सिटी की तैयारी ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यमुना सिटी के सेक्टर-21 में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी को धरातल पर उतारने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए तीन विशेष औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। इन्हें जल्द ही पूरा करने का दावा है।

बोर्ड बैठक की जानकारी सोमवार को बोर्ड बैठक में फिल्म सिटी की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराने के बाद मंगलवार को आशीष भूटानी ने यीडा पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें तय किया गया कि फिल्म सिटी के निर्माण से पहले कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इसके लिए कंपनी को फाइनेंशियल क्लोजर, स्टेक होल्डर और एक्रो एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने होंगे। इसके लिए समय सीमा तय कर ली गई। सीईओ आरके सिंह ने बताया कि जल...