नई दिल्ली, फरवरी 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें फिल्मी हस्तियां जुटेंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में महोत्सव के कर्टेन रेजन कार्यक्रम में बताया कि 25 से 31 मार्च भारत मंडपम सहित कई स्थानों पर इसका आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस फिल्म महोत्सव के माध्यम से दिल्ली को भारत की सिनेमाई राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में कदम उठाया गया है। यह राष्ट्रीय राजधानी की रचनात्मक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक सोच का उत्सव होगा। यह ऐसा सार्वजनिक महोत्सव होगा जिसमें हर दिल्लीवासी की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी और विश्व सिनेमा को आम नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही इसके माध्यम से स्थानीय फिल्मकारों और तकनीशियनों को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.