गौरीगंज, सितम्बर 23 -- अमेठी। संवाददाता जिले के स्थानीय उत्पाद और पारंपरिक हुनर अब अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बनाएंगे। नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजित किया जा रहा है। इसमें अमेठी के चार प्रमुख उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे। देश-विदेश से आने वाले खरीदारों और आगंतुकों को इन स्टालों के माध्यम से जिले के स्थानीय उत्पाद, कारीگری और उद्यमिता की झलक देखने को मिलेगी। यह भी पढ़ें- नोएडा के इंटरनेशनल ट्रेड शो में रहेगी महराजगंज की रामकटोरी की मिठासट्रेड शो में चयनित उत्पाद ट्रेड शो में एक जिला एक व्यंजन के तहत चयनित समोसा उत्पाद को लेकर निहालगढ़ के विख्यात समोसे के लिए रविशंकर स्टाल लगाएंगे। निहालगढ़ के समोसे की स्थानीय स्तर पर अलग पहचान है। इसके साथ ही एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत मूंज उ...