धनबाद, अगस्त 18 -- आयरलैंड से विश्व स्तरीय कोच का प्रशिक्षण लेकर सिंदरी के वॉलीबॉल खिलाड़ी राकेश कुमार सिंह के लौटने पर सोमवार को भाजपा नेताओं ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। राकेश 20 जुलाई को आयरलैंड गए थे और 30 जुलाई को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर सिंदरी लौटे हैं। उनकी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर भाजपा धनबाद जिला ग्रामीण के पूर्व जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, पूर्व सिंदरी मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, रवि कुमार, मंडल कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता और अमित सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र तथा बुके भेंट किया। इस अवसर पर मनोज मिश्रा ने कहा कि राकेश कुमार सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा की बदौलत सिंदरी का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। वर्तमान में राकेश कुमार सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की सिंदरी शाखा से जुड़े हुए हैं।

हिंदी ...