धनबाद, सितम्बर 20 -- धनबाद। धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्रम की कक्षा छह की छात्रा दिव्यांशी सिंह ने खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर विद्यालय एवं धनबाद का नाम गौरवान्वित किया है। दिव्यांशी का चयन यूआईपीएम बायथल/ट्रायथल/लेजर रन विश्व चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया में किया गया है। यह विश्व चैंपियनशिप 26 अक्तूबर से 1 नवंबर 2026 तक पुर्तगाल में आयोजित की जाएगी। दिव्यांशी बायथल अंडर/13 श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। दिव्यांशी का चयन सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है। एक ही समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होना उसकी प्रतिभा, निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। शिक्षा विकास ट्रस्ट के चेयरमैन कैलाश प्रसाद अग्रवाल समेत अन्य ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...