रायबरेली, अप्रैल 21 -- रायबरेली, संवाददाता। ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी के कर्मचारी आलोक शर्मा ने एक बार फिर खेल जगत में जिले और देश का मान बढ़ाया है। भारतीय दिव्यांग डार्ट्स एसोसिएशन की ओर से जारी पत्र से अधिकारियों व कर्मचारी खुशी से झूम उठे। पत्र में आलोक का चयन मलेशिया में होने वाली सेलांगोर ओपन 2026 अंतरराष्ट्रीय पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में किए जाने की सूचना दी गयी। इसकी जानकारी होते ही खेल प्रेमियों ने खुशी जतायी। आलोक को उनके राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और कौशल के आधार पर इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। आलोक ने नवंबर 2025 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय पैरा क्रिकेट टीम की ओर से श्रीलंका में मैच खेला था। अप्रैल में भी उन्होंने श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लेकर शानदार खेल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.